गुरुवार, 16 मई 2013

देवरियाई युवाओं के लिए एक और प्रेरणास्रोत- चंद्र प्रकाश

हमारी कोशिश रहती है कि देवरिया संबंधी उन हर बातों को, विचारों को यहाँ रखा जाए जिससे प्रेरणा लेकर या जिसको संज्ञान में लेकर देवरियाई देवरिया को देवरिया (देव+एरिया) बनाने के लिए कृत संकल्पित हों। 
देवरिया के सर्वागीण विकास के प्रति आगे आएँ और राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में देवरिया को स्थापित करें। युवा अगर सकारात्मक सोच व दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपने कर्मपथ पर आगे बढ़े तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।
                  
 कर्मनिष्ट, कर्मयोगी के मार्ग में आने वाले काँटे भी पुष्प बन जाते हैं,
                                           लाख हो परेशानियाँ मगर वे अपनी मंजिल पा ही जाते हैं।

जी हाँ, एक ऐसा ही युवा है श्री चंद्र प्रकाश। चंद्रप्रकाश पांडेय ने लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित बाट एवं माप तौल निरीक्षक की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। चंद्रप्रकाश शिक्षण कार्य का निर्वाह करते हुए अपने तीसरे प्रयास में इस मंजिल को हासिल किया है। वे दो बार आइएएस मेंस की परीक्षा में भी शामिल हो चुके हैं। इस उपलब्धि का श्रेय वे अपने माता-पिता और भाई को देते हैं। श्री चंद्र प्रकाश पांडेय देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के  पिपरहिया भरथ गाँव के रहने वाले हैं। हार्दिक बधाई।।


साभार- जागरण

2 टिप्‍पणियां:

Batbol ने कहा…

श्रीमान आपके ब्लॉग के बारे जानकर खुशी हुई. लेकिन आपके संपर्क सूत्र नही मिल पाएं इसलिए टिप्प्णी का सहारा लेना पडा. कृपया अपना एक पत्र यहाँ भेजे - girrajp93@gmail.com

Batbol ने कहा…

आपके ब्लॉग के बारे में पढकर खुशी हुई लेकिन आपके संपर्क सुत्र नही मिल पाए इसलिए टिप्प्णी का सहारा लेना पडा.
कृपया अपना एक पत्र इस पते पर भेजे - girrajp93@gmail.com