बुधवार, 15 दिसंबर 2010

आपकी मेहनत को नमन- देवरिया को गर्व है आप पर


हर साल देवरिया के कई युवा अपनी कड़ी मेहनत के बल पर एक नई मंजिल हासिल कर लेते हैं और मेहनती युवाओं के लिए आदर्श बन जाते हैं। वे अपने, परिवार आदि की प्रतिष्ठा बढ़ाने के साथ ही साथ जनपद का नाम भी रोशन कर देते हैं।
देवरिया की माटी कर्मठी एवं बुद्धिमत्तापूर्ण उर्वरक से पटी हुई है केवल आवश्यकता है तो अपने आप को समझने की एवं कर्तव्य-मार्ग पर मजबूत इच्छा-शक्ति के साथ आगे बढ़ने की।
हम यहाँ ऐसे ही कुछ मजबूत इच्छा-शक्ति वाले युवाओं की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने मेहनत के बल पर अपना लक्ष्य हासिल करके खुद को एवं देवरिया को एक नई पहचान दी है।

आइए, पहले मैं आपको पी.सी.एस. 2008 उत्तीर्ण नरेंद्रजी से मिलवाता हूँ जिनका चयन एस.डी.एम.पद पर हुआ है।
जी हाँ नरेंद्रजी देवरिया जनपद के बैतालपुर विकास-खंड के बरनई गाँव के निवासी हैं। इनका पूरा नाम श्री नरेंद्र बहादुर सिंह एवं इनके पिता का नाम श्री हरिहर सिंह है। पी.सी.एस. 2008 की परीक्षा में उपने पहले ही प्रयास में इन्होंने दसवाँ रैंक हासिल करके देवरिया जनपद को गौरवांवित किया है।
देवरिया की जनता की ओर से इन्हें हार्दिक बधाई।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
अब मैं आप लोगों को सर्वेशजी से परिचित कराता हूँ। इन्होंने ने भी पी.सी.एस. 2008 परीक्षा उत्तीर्ण की है एवं इनका चयन डिप्टी कमिश्नर (व्यापार कर) के पद पर हुआ है।
सर्वेश गौतम का जन्म 20 दिसंबर 1981 में हुआ था। इनके पिताजी श्री छेदी प्रसादजी एक वकील हैं एवं देवरिया शहर के अंबेडकर नगर के निवासी हैं। सर्वेशजी की प्राथमिक से दसवीं तक की पढ़ाई-लिखाई नवोदय विद्यालय कुशीनगर में हुई।
पी.सी.एस. परीक्षा उत्तीर्ण करने पर देवरिया की जनता की ओर से इन्हें हार्दिक बधाई।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

आइए अब मिलते हैं सुबोध कुमारजी। इन्होंने ने भी पी.सी.एस. 2008 परीक्षा उत्तीर्ण करके देवरिया का नाम रोशन किया है एवं इनका चयन डिप्टी एस.पी. के पद पर हुआ है। सुबोध कुमार जी बरहज निवासी श्री बलदेव प्रसाद जायसवाल के पुत्र हैं।  पी.सी.एस. परीक्षा उत्तीर्ण करने पर देवरिया की जनता की ओर  से इन्हें हार्दिक बधाई।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
देवरिया की कन्याओं ने भी अपने मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हुए इस जनपद का मान-सम्मान बढ़ाया है। देवरिया के विकास, प्रसिद्धि में महिलाओं का भी अहम योगदान है और मुझे तो यह लगता है कि यह पुरुषों से कहीं अधिक है।
आइए इसी क्रम में मैं आपको रेनू पासवान से मिलवाता हूँ।
रेनूजी ने अपनी प्रतिभा के बल पर भारतीय एअरपोर्ट में एक्जीक्यूटिव इलेक्ट्रानिक्स का पद हासिल किया है। अगस्त 1990 में जन्मी रेनू की पढ़ाई देवरिया के ही कस्तूरबा बालिका इंटर कालेज से हुई है। बारहवीं के बाद इन्होंने नोयडा से बीटेक किया।
देवरिया की जनता की ओर से इन्हें बहुत-बहुत बधाई।
आप भी अपनी लड़की को पढ़ाइए एवं सभ्य, सुशिक्षित समाज बनाइए।।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

आप क्या सोच रहे हैं....उठिए...जागिए...एवं अपने सुलक्ष्य की प्राप्ति के लिए कर्म में लग जाइए। कुछ भी असंभव नहीं। मुझे पता है एकदिन आप भी देवरिया क्या पूरे भारत का नाम रोशन करेंगे।
जय देवरिया।।






1 टिप्पणी:

komal yaadav ने कहा…

सर्वेश जी, सुबोध जी एवं रेनु जी को हमारी हर्दिक शुभकामनाये, हमे आशा हैं कि यह लोग् भी समाज व नई पीढी के लियेमार्ग प्रस्तुत करेगे ।

कोमल यादव