बुधवार, 16 मार्च 2011

वैज्ञानिक राजेश मिश्र ने वैज्ञानिक दृष्टि से विश्व स्तर पर देवरिया को दिलाई प्रसिद्धि

आज राजेश मिश्रजी किसी परिचय के मुहताज नहीं हैं। इन्होंने राष्ट्र के साथ ही साथ अपनी जन्मभूमि देवरिया को भी गौरवांवित किया है। इस बहुमुखी प्रतिभासंपन्न वैज्ञानिक को अमेरीका की प्रसिद्ध पत्रिका 'हू इज हू इन द व‌र्ल्ड बायोग्राफी' ने सम्मानित करने की दृष्टि से इनका पूरा जीवन-परिचय अपने 28वें संस्करण में प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। इस सम्मान के साथ ही माननीय मिश्रजी विश्व की मानी-जानी हस्तियों में शामिल हो गए हैं। हमें गर्व है इस महान व्यक्तित्व पर। इस महान वैज्ञानिक पर। माननीय मिश्रजी स्थिर ऊर्जा विभाग (डिपार्टमेंट आफ स्टेटिट इनर्जी) का एक्सीलेंस एवार्ड भी प्राप्त कर चुके हैं।
राजेश मिश्रजी मानी-जानी भारतीय परमाणु अनुसंधान संस्था 'भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र' मुम्बई में वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। ये वर्तमान में "भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र अधिकारी संघ" के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष भी हैं। माननीय मिश्रजी देवरिया जिले के भाटपाररानी विकास खंड के सिरसिया मिश्र गाँव के मूल निवासी हैं। इनके पिताजी माननीय राजेंद्र मिश्रजी एक ख्यातिलब्ध भाषाविद् हैं।


- प्रभाकर पाण्डेय
(दैनिक जागरण के एक समाचार पर आधारित)

1 टिप्पणी:

आशुतोष की कलम ने कहा…

प्रभाकर जी..बहुत सुन्दर जानकारी दी आप ने,,
में भी मूलतः देवरिया का ही हूँ.बहुत सुन्दर लगा राजेश मिश्र के बारे में जानकारी पा के..